Delhi: विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने फिडे के अंतरिम अध्यक्ष

Delhi: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है, क्योंकि इसके प्रमुख अर्काडी ड्वोरकोविच को यूरोपीय संघ ने प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने प्रतिबंध हटने तक अपना पद छोड़ दिया है। यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के संदर्भ में लगाया है।Delhi: 

Read Also-CJP Protest: पेपर लीक मुद्दे पर अभिनेता सलमान खान ने दिया समर्थन, घायल छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की

रूस के मूल निवासी ड्वोरकोविच ने यूरोपीय संघ के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।यूरोपीय संघ की इस कार्रवाई से उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं और उन पर यात्रा प्रतिबंध लग सकते हैं। आनंद 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष हैं।फिडे ने बयान में कहा, ‘‘अर्काडी ड्वोरकोविच के फिडे अध्यक्ष के रूप में अपने अधिकारों, कर्तव्यों और विशेषाधिकारों से हटने के फैसले को फिडे परिषद स्वीकार करती है।’

’बयान में कहा गया है, ‘‘फिडे चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के अनुसार जब तक ड्वोरकोविच पर प्रतिबंध लगा रहता है तब तक फिडे के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।’’Delhi: 

Read Also-Business & Economy: इंडिगो को पहली तिमाही में 238 करोड़ रुपये का घाटा

इस बीच ड्वोरकोविच ने कहा कि यूरोपीय संघ का फैसला अनुचित है।उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ ने मेरा नाम प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में डाला है। मैं साफ तौर पर कहता हूं कि यह फैसला गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है और इसे चुनौती दी जाएगी। Delhi:

मुझे विश्वास है कि न्याय की जीत होगी।’’ड्वोरकोविच ने कहा, ‘‘इस प्रतिबंध से फिडे के कामकाज में बाधा पड़ सकती है इसलिए मैंने अध्यक्ष के कामकाज से हटने का फैसला किया है। फिडे के चार्टर के अनुसार उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अध्यक्ष का कामकाज देखेंगे।’’’’Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *