CJP Protest: पीएम मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छात्रों पर हिंसा के लिए PM से की माफी की…

CJP Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित हमलों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। गांधी ने बिहार में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छात्रों के खिलाफ ‘‘पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा’’ है। CJP Protest

उन्होंने दावा किया कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोली चलाए जाने और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की खबरें आ रही हैं।CJP Protest

Read Also: New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों पर सुनवाई करेगा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया, ‘‘कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा?’’कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके विपरीत छात्रों पर घातक हमले और ‘‘बर्बरता’’ की जा रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर ‘पैलेट’ गन चलाई गई और बिहार में एके-47 का इस्तेमाल किया गया। CJP Protest

Read Also: CJP: अभिजीत दिपके ने वीडियो शेयर करके समर्थकों का जताया आभार, बोले- 37 दिनों के बाद आज आराम से…

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार या दिल्ली, हर जगह इसी तरह का कदम उठाया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘झूठी’’ है और सुधार करना उसके बस की बात नहीं है।कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरीके से छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, देश के छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है, उनपर कार्रवाई कीजिए छात्रों पर नहीं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *