CJP: अभिजीत दिपके ने वीडियो शेयर करके समर्थकों का जताया आभार, बोले- 37 दिनों के बाद आज आराम से…

CJP:  जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चले CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के अगले दिन CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने वाले लोगों का आभार जताया, आलोचकों का भी धन्यवाद किया और कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, CJP को अभी और आगे जाना है।

वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने कहा कि पिछले 37 दिनों के बाद आज वह पहली बार आराम से सो पाए और चैन से उठे। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में जिन लोगों ने CJP पर भरोसा किया और अपना समर्थन दिया, उनकी बदौलत ही युवाओं की यह जीत संभव हो सकी। दिपके ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि CJP ने अपने पहले अभियान में किया गया वादा पूरा किया है।
अभिजीत दिपके ने अपने संदेश में आलोचकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने उनकी आलोचना नहीं की होती तो उन्हें अपनी कमियों को सुधारने का मौका नहीं मिलता। दिपके ने कहा कि वह सभी समर्थकों और आलोचकों का दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और CJP को अभी आगे लंबा सफर तय करना है। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद आए इस वीडियो संदेश के जरिए अभिजीत दिपके ने समर्थकों और आलोचकों दोनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में CJP के अभियान को आगे बढ़ाने का संकेत दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *