कोरोना के कारण जज का निधन

Corona News : फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मामले हुए 7 हजार के पार,

दिल्‍ली की साकेत कोर्ट में 47 साल के एक न्यायाधीश का कोरोना के कारण निधन हो गया है।

मृतक जज का नाम के वेणुगोपाल था और वो साकेत फैमिली कोर्ट में जज थे, उनका सुबह 11 बजे लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) वार्ड में इलाज चल रहा था।

साकेत बार एसोसिएशन के सचिव धीर सिंह कसाना ने आरोप लगाया कि यह घटना “सरकार की ओर से लापरवाही” का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि “हम लगातार सरकार से सभी जजों और वकीलों के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि हमें न्याय वितरण प्रणाली को काम करने के लिए दैनिक आधार पर हजारों लोगों के बीच काम करना है।”

कसाना ने कहा कि “अगर सरकार हमारी मांग पर सहमत हो जाती, तो यह घटना नहीं होती।”

गौरतलब है कि जज वेणुगोपाल एक हफ्ते से वायरस से जूझ रहे थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *