Lucknow Bus Accident : लखनऊ में बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

Lucknow Bus Accident, #RoadSafety, #PublicTransport, #AccidentNews, #LucknowNews, #SafetyFirst, #TragicIncident, #InjuryAwareness, #CommunitySupport, #EmergencyResponse,

 Lucknow Bus Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी. Lucknow Bus Accident 

Read also-Effects of Dehydration on Eyes: कम पानी पीना आंखों के लिए कितना खतरनाक? जानिए पूरी सच्चाई

सूत्रों ने बताया कि काकोरी थानाक्षेत्र में गोला कुंआ के पास हरदोई से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी।उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गये। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो जाने और 10 के घायल होने की पुष्टि की है. Lucknow Bus Accident

Read also- LokSabha Speaker Om Birla: लोकतंत्र में सार्थक संवाद और स्वस्थ बहस जनता का विश्वास मजबूत करते हैं: लोकसभा अध्यक्ष

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव दल ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और दुर्घटना के समय सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था. Lucknow Bus Accident

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *