MEA Updates: विदेश मंत्रालय MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कुटनीतिक मुद्दों पर किया रुख साफ

MEA Updates

MEA Updates: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और हालिया घटनाक्रमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वैश्विक कूटनीतिक मुद्दों पर अहम बयान दिए हैं। MEA Updates

​दो विदेशी झंडे वाले जहाजों को हाइजैक किए जाने की खबरों पर प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। जहाजों पर कुल 22 भारतीय नाविक जिसमे एक पर 16 और दूसरे पर 6 सवार हैं।सभी भारतीय सुरक्षित बताए जा रहे हैं और भारत सरकार उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Read Also: Class Of 83: ‘क्लास ऑफ ’83’ के छह साल पूरे होने पर अभिनेता अनूप सोनी ने मनाया जश्न

रणधीर जायसवाल ने कहा कि “हम वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नज़र रख रहे हैं। वही बांग्लादेश के PM के इंडिया दौरे पर MEA स्पोक्सपर्सन ने कहा कि “बांग्लादेश के प्राइम मिनिस्टर के बारे में सवाल के बारे में, मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना है। अगर मेरे पास कोई अपडेट होगा, तो मैं आपके साथ शेयर करूंगा।” वही ​बांग्लादेश के साथ 1996 में 30 वर्षों के लिए हस्ताक्षरित गंगा जल संधि पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच नदियों और जल से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय संयुक्त नदी आयोग (Joint Rivers Commission) के माध्यम से चर्चा जारी रहती है। MEA Updates

​इस संधि से संबंधित संयुक्त समिति की बैठकें तकनीकी स्तर पर आयोजित की जाती हैं।  वही ​विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को राजनीतिक मंजूरी (Political Clearance) न दिए जाने पर स्पष्टीकरण दिया है। जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय किसी भी मुख्य राजनीतिक पद या गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम और उद्देश्य को देखकर ही मंजूरी देता है। अमेरिका दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम इसके अनुकूल नहीं था, इसलिए मंजूरी नहीं दी गई हालांकि, उनके यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे को मंजूरी दे दी गई थी।  MEA Updates

Read Also: Uttar Pradesh: लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भारत और जापान के छात्रों का संवाद

फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत ने बातचीत से हल होने वाले टू-स्टेट सॉल्यूशन  के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा में मानवीय सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया है जायसवाल ने ​विदेश मंत्रालय की सचिव द्वारा हाल ही में आयोजित 3-दिवसीय फिलिस्तीन यात्रा (18-20 अगस्त) की जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ​भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार चौकियों को फिर से सक्रिय करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें नाथुला दर्रा और अन्य स्थान शामिल हैं। वही ​सार्क (SAARC) की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने फिर कहा कि एक विशिष्ट देश (पाकिस्तान) के अड़ियल रवैये के कारण यह संगठन आगे नहीं बढ़ पा रहा है ।

वही यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन फॉर इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) की RSS पर बैन लगाने की सिफारिश वाली रिपोर्ट पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम सब जानते हैं कि जिस ऑर्गनाइज़ेशन या एंटिटी की आप बात कर रहे हैं, वह बायस्ड है; सालों से, यह भारत के बारे में अपमानजनक और भड़काऊ कमेंट्स करता रहा है। मैं कहूंगा कि हमें ऐसे ऑर्गनाइज़ेशन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वे अपने एजेंडा के साथ काम करते हैं और उनमें कोई क्रेडिबिलिटी या भरोसेमंदता नहीं है। इस पॉइंट पर मेरा यही जवाब है।” जाहिर है विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर वैश्विक कूटनीति, नागरिक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर भारत के मजबूत रुख को लेकर स्थिति साफ की है। MEA Updates

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *