दिल्लीवासियों को CM रेखा की सौगात, पॉल्यूशन से निपटने के लिए राजधानी में बनेंगे 100 ऑक्सीजन..

Oxygen Parks

Oxygen Parks: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत की।केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधे भी रोपे।Oxygen Parks

CM रेखा ने कही ये बात- इस कार्यक्रम के दौरान ‘दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37’ और ‘दिल्ली बर्ड एटलस’ सहित कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए।गुप्ता ने कहा, “इस वर्ष दिल्ली सरकार ने एक हरित बजट पेश किया है जिसमें बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा हरित परियोजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है। सरकार का इस साल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।

Read Also- Odisha: पुरी में भगवान जगन्नाथ की सालाना रथ यात्रा की तैयारी जोरों पर

पौधों का कम होता है प्रदूषण- उन्होंने कहा कि सरकार न केवल पेड़ लगाना चाहती है बल्कि उन्हें बचाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी विभागों से हरित भवनों को विकसित करने और पेड़ों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाने से वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। Oxygen Parks:

Read Also- Sports News: दिवंगत पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्या मामले में गरमाई सियासत, देवेंद्र झाझडिया ने खेलमंत्री को लिखा पत्र

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें- मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम विशाल वृक्षारोपण अभियान और 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के उद्घाटन के साथ स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दिल्ली मिशन को जनअभियान बना रहे हैं।उन्होंने कहा, ” मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और एक पौधा अवश्य लगाएं। आइए, मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली को और स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाएं।”Oxygen Parks:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *