E20 Ethanol Policy: चीनी संकट पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, E20 इथेनॉल नीति पर खरगे ने उठाए सवाल

E20 Ethanol Policy

E20 Ethanol Policy: चीनी के दामों और नीतियों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।खरगे ने ​महंगाई और घटते स्टॉक पर सरकार को घेरा है। खरगे ने E20 इथेनॉल नीति की समीक्षा की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी त्योहारों से ठीक पहले देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। E20 Ethanol Policy

Read Also: West Bengal: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई

9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक: खरगे ने सवाल उठाया कि भारत जैसे बड़े चीनी उत्पादक देश में स्टॉक 9 साल के सबसे निचले स्तर पर कैसे पहुँच गया और सरकार को ड्यूटी-फ्री आयात का फैसला क्यों करना पड़ रहा है। E20 Ethanol Policy

तीन महीने में 40% तक उछाल: खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों में चीनी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का सीधा बोझ पड़ा है।

​इथेनॉल नीति पर समीक्षा की मांग: खरगे ने तर्क दिया कि एक तरफ देश में चीनी की किल्लत है और विदेश से आयात हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ गन्ने और अनाज को E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग में झोंका जा रहा है, जिसकी तुरंत समीक्षा होनी चाहिए। E20 Ethanol Policy

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *