West Bengal: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई

West Bengal

West Bengal: केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की उपस्थिति में आज सिलिगुड़ी में विभिन्न हितधारकों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की उपस्थिति में आज सिलिगुड़ी में विभिन्न हितधारकों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे है। West Bengal

Read Also: Advertising Reform: केंद्र सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा की समाप्त

बैठक के दौरान राजनीतिक प्रतिनिधियों में सांसद राजू बिस्ता, सांसद हर्षवर्धन सिंगला, पहाड़ मंत्री बिशाल लामा, जीजेएम नेता बिमल गुरुंग, जीएनएलएफ नेता मान घीसिंग, विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमन राई, सीपीआरएम नेता जेबी राई, गोरानिमो नेता दावा पाखरीन, सुमेती नेता बिकाश राई एवं अन्य मौजूद रहे है। बैठक में पश्चिम बंगाल की पहाड़ी जनसंख्या से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। उनकी पृथक पहचान, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारत के संविधान के तहत मान्यता संबंधी मांगों को भी बैठक के दौरान उठाया गया।  West Bengal

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत के संविधान के दायरे में शीघ्र स्थायी राजनीतिक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने समुदाय की अन्य सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी भरोसा दिलाया और कहा कि केंद्र से पर्याप्त धनराशि से सभी लंबित मुद्दों का समाधान सुनिश्चित होगा।

Read Also: Siliguri Corridor: ‘सीमाएं सुरक्षित हुए बिना देश सुरक्षित नहीं रह सकता’, अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर दिया जोर

मॉडेलिटीज़ को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं वर्तमान वार्ताकार पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, जो भारत के संविधान के तहत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में तैयार किए जाने वाले अंतिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देगी। West Bengal

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी नेताओं ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी का उनके सौहार्दपूर्ण एवं उदार दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *