POLITICS: जयराम रमेश ने उठाया सवाल, संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लेकिन सत्रावसान अभी तक क्यों नहीं?

POLITICS:

POLITICS: कांग्रेस नेता ​जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम रमेश ने सवाल उठाया है कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है, लेकिन सत्रावसान अभी तक नहीं हुआ है। संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल Sine Die के लिए स्थगित हुए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लोकसभा के सत्रावसान (Prorogation) की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है।POLITICS

Read Also-NATIONAL SECURITY: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर मंथन

जयराम रमेश का कहना है कि आमतौर पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगन और सत्रावसान के बीच मात्र 2 से 4 दिनों का अंतर होता है—कई बार तो यह प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी कर ली जाती है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि 2015 के मानसून सत्र में यह अंतर 28 दिनों का और 2021 में 20 दिनों का था, लेकिन उनका आरोप है कि ‘तब कोई नापाक या गुप्त योजनाएं नहीं चल रही थीं’।” “कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि क्या सरकार किसी विशेष सत्र में परिसीमन पर संविधान संशोधन विधेयक (Constitutional Amendment Bill on Delimitation) को पारित कराने की योजना बना रही है?POLITICS

Read Also-Economy: जून तिमाही में हवाई यात्री सेवा की कीमतों में 32% और रेलवे में 3.5% की महंगाई बढ़ी

जयराम रमेश ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या गृह मंत्री अभी भी इस विधेयक को पास कराने के लिए अपने ‘बहुकलंकित’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में जुटे हुए हैं?
जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, विपक्षी खेमे में यह आशंका मजबूत हो रही है कि सत्रावसान में हो रही इस असामान्य देरी के पीछे सरकार की कोई बड़ी रणनीतिक चाल हो सकती है।अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक हलचल पर सरकार की तरफ से क्या बयान आता है।”POLITICS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *