NATIONAL SECURITY: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा पर मंथन

NATIONAL SECURITY:

NATIONAL SECURITY: नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने 9वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में देश भर के 850 से अधिक शीर्ष पुलिस और सुरक्षा अधिकारी शामिल हो रहे है। देश की आंतरिक सुरक्षा और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए राजधानी नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज और कल आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ (National Security Strategies Conference) की अध्यक्षता कर रहे है। इस 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड भौतिक और डिजिटल दोनों में किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में देश भर से विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस विभागों के 850 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे है।NATIONAL SECURITY

Read Also-Economy: जून तिमाही में हवाई यात्री सेवा की कीमतों में 32% और रेलवे में 3.5% की महंगाई बढ़ी

इस सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों, आधुनिक खतरों और भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक आतंकवाद, घुसपैठ, अवैध आव्रजन, साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी और एन्क्रिप्टेड ऐप्स की चुनौतियों पर चर्चा प्रमुख एजेंडे में शामिल है।

इसके अलावा केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और ‘संपूर्ण सरकार’ के दृष्टिकोण पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल देश में आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है और लगातार मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 राज्यों में समन्वित अभियान चलाकर पाकिस्तान के शहजाद भट्टी आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया और करीब 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।NATIONAL SECURITY

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *