NATIONAL SECURITY: सम्मेलन के पहले दिन, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम चुनौतियों पर चर्चा हुई। इनमें आतंकवाद से निपटने के तरीके, मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) के ज़रिए इंटेलिजेंस का एकीकरण, विश्लेषण और उसे लागू करना, नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के लिए विज़न डॉक्यूमेंट, अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें वापस भेजना, और साइबर-क्राइम व पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर से निपटने के लिए पॉलिसी फ़्रेमवर्क जैसे मुद्दे शामिल थे।NATIONAL SECURITY
आतंकवाद और कट्टरपंथ से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने MHA की ‘प्रहार’ (PRAHAAR) योजना को लागू करने के लिए ट्रेनिंग, भगोड़ों को वापस लाकर उनके खिलाफ ट्रायल में तेज़ी लाने और ‘ट्रायल इन एब्सेंशिया’ के प्रावधानों का इस्तेमाल करने पर ज़ोर दिया। गृहमंत्री ने UAPA मामलों की जांच में एक व्यापक और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की बात भी कही।NATIONAL SECURITY
केन्द्रीय गृहमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने के लिए MAC प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी का AI-आधारित विश्लेषण किया जाए। उन्होंने प्रतिभागियों को अवैध प्रवासियों के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ अपनाने और घुसपैठ की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया।NATIONAL SECURITY
केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्मेलन के दूसरे दिन सब-एरियल सिस्टम (हवा से हमले की प्रणालियों) से जुड़े खतरों और उनसे निपटने के उपायों, ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) को सुरक्षित करने, इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके असर और बायो-सिक्योरिटी फ्रेमवर्क की ज़रूरत पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।NATIONAL SECURITY
यह सम्मेलन हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से लगभग 850 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) तथा CPOs के प्रमुखों ने दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों, cutting-edge स्तर के युवा पुलिस अधिकारी और specialized fields के domain experts ने संबंधित राज्यों की राजधानियों से वर्चुअल तरीके से इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
