Crime News: IIT दिल्ली में M.Sc छात्र की मौत से मचा बवाल, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की

Crime News:

Crime News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के 31 साल के एक छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद से कैंपस के दूसरे छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने आत्महत्या करने वाले विद्यार्थी की मौत के पीछे प्रशासनिक लापरवाही की स्वतंत्र जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।Crime News:

Read Also- कांग्रेस ने जाति जनगणना फार्मेट को दिखावा और धोखाधड़ी बताकर छेड़ा नया विवाद, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिया बड़ा बयान

सक्षम नाम से एक छात्र ने कहा, “हमारी मांग है कि एक स्वतंत्र संस्था होनी चाहिए। हमें कोई कमेटी नहीं चाहिए। हम बस ये भरोसा चाहते हैं कि ऐसी घटना दोबारा कभी न हो। हम अपने बीच से किसी को खोना नहीं चाहते। वो देश के सबसे होनहार छात्रों में से एक थे। उनके माता-पिता को उनसे बहुत उम्मीदें थीं और उन्हें विश्वास था कि वो जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।”Crime News:

Read Also- बिहार में गरमाई सियासत, बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने किया CM आवास का घेराव

इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों के मानसिक तनाव के कारणों – जैसे अकादमिक प्रोजेक्ट्स न मिलना, हॉस्टल/आवास से जुड़ी समस्याएं और सहायता तंत्र की कमी पर ध्यान देने और संस्थान के मानसिक-स्वास्थ्य प्रोटोकॉल में अधिक पारदर्शिता की मांग की। शनिवार को आईआईटी-दिल्ली का 31 वर्षीय छात्र परिसर की एक इमारत की छठी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।Crime News:

पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में, गिरने से लगी चोटों के अलावा उसके शरीर पर चोट का कोई और निशान नहीं मिला।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *