MP News: सोशल मीडिया पर प्रेम जताने का एक अनोखा अंदाज ग्वालियर के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसकी प्रेमिका ने कार पर लिपस्टिक से चुंबन के करीब 3,400 निशान बना दिए, जिसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन मालिक पर 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया और कार से सभी निशान हटवा दिए।MP News:
Read Also- Sports News: विश्व कप में हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन से छलका खिलाड़ियों का दर्द, दिग्गजों ने उठाये सवाल
पुलिस ने बताया कि यह कार पिछले दो दिनों से शहर की सड़कों पर चल रही थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यातायात पुलिस निरीक्षक अभिषेक रघुवंशी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सिटी सेंटर इलाके में लिपस्टिक से बने चुंबन के निशानों वाली कार को चलते हुए दिखाया गया था।MP News:
Read Also- बिहार में गरमाई सियासत, बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने किया CM आवास का घेराव
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कार की पहचान थाटीपुर क्षेत्र की होने के रूप में हुई। चालक को थाने लाया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन में बदलाव करने के आरोप में 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन मालिक से कार साफ करवाकर उस पर लगे सभी लिपस्टिक के निशान भी हटवा दिए।कार मालिक आदित्य सिकरवार ने बताया कि उनकी प्रेमिका ने एक ‘‘विदेशी ट्रेंड’’ से प्रभावित होकर कार को इस तरह सजाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेमिका ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर लिपस्टिक के 3,400 निशान बनाए और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
सिकरवार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि ऐसा करना कानूनन गलत है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मैंने कार की पूरी बॉडी साफ कराई और 5,500 रुपये का जुर्माना भर दिया। किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे कानून का उल्लंघन हो।’’MP News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
