कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, झील से 6 लोगों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Karnataka:

Karnataka: कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले हैं।पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।Karnataka:

Read Also-BOLLYWOOD: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, GIVA ने हटाया ऐड

पुलिस ने कहा, ‘‘आशंका है कि वे झील देखने के लिए आए होंगे और फिसलकर उसमें गिर गए होंगे।’’पुलिस उपाधीक्षक नागराज, आदर्श नगर थाने के उपनिरीक्षक सीताराम और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।Karnataka:

Read Also- महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी ड्राइवरों की रोजी रोटी पर मंडराया संकट, सरकार बोली- मराठी हमारी पहचान…

पुलिस ने कहा कि वह आत्महत्या और दुर्घटनावश डूबने समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि ये पता लगाया जा रहा है कि क्या हाल में किसी परिवार ने कई लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।Karnataka:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *