MUMBAI: पान मसाला विज्ञापन विवाद: शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस पर तुकाराम मुंढे की सफाई

MUMBAI

MUMBAI महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पान मसाला से जुड़े कथित सरोगेट विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खानअजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है। मामला सामने आने के बाद सवाल उठे कि कार्रवाई सीधे इन फिल्मी सितारों पर क्यों की गई। अब महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने यूट्यूब पॉडकास्ट में इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। महाराष्ट्र FDA का कहना है कि सेलिब्रिटी एंडोर्सर की भी जिम्मेदारी तय होती हैतीनों अभिनेताओं से 15 दिन में जवाब मांगा गया। MUMBAI

मुंढे के मुताबिकविज्ञापन में किसी ऐसे ब्रांड का प्रचार नहीं किया जा सकता जिसका संबंध प्रतिबंधित तंबाकू या पान मसाला उत्पाद से हो। उनका कहना है कि विज्ञापन में किए गए दावे सही और उपभोक्ताओं को गुमराह न करने वाले होने चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी सिर्फ विज्ञापन में चेहरा होने के कारण अपनी जिम्मेदारी से अलग नहीं हो सकते। MUMBAI

क्या है सरोगेट विज्ञापन का मामला?

FDA के अनुसारसंबंधित विज्ञापन में इलायची जैसे उत्पाद के नाम का इस्तेमाल किया गया हैलेकिन विभाग को आशंका है कि इसके जरिए पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार हो रहा है। महाराष्ट्र में संबंधित पान मसाला उत्पाद पर प्रतिबंध है। इसी वजह से FDA ने विज्ञापन की भूमिका और उसके जरिए होने वाले प्रचार की जांच शुरू की है।

15 दिन में जवाब देना होगा: 

FDA ने तीनों अभिनेताओं से नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही विज्ञापन से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा गया है। विभाग ने एंडोर्समेंट से जुड़े समझौते और दूसरे दस्तावेज भी मांगे हैं। MUMBAI

यूट्यूब पॉडकास्ट में तुकाराम मुंढे ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं है। ब्रांड के निर्माता और विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नियमों के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और विज्ञापन हटाने जैसी कार्रवाई का प्रावधान है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *