देश की जीडीपी ग्रोथ के 7.8 फीसदी आंकड़े को पीएम ने बताया असाधारण उपलब्धि, वीडियो संदेश किया जारी

Delhi: देश की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) 7.8 प्रतिशत पर पहुँच गई है।​इसी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी देशवासियों को बधाई दी है और इसे भारत की सामूहिक शक्ति और संकल्प का परिणाम बताया है।Delhi:

दुनिया भर में गहराते आर्थिक संकटों और जारी युद्ध के माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती का लोहा मनवाया है।जीडीपी में 7.8% की शानदार बढ़त पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के पुरुषार्थ की सराहना की है।​पीएम मोदी ने कहा कि जब 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद से पूरी दुनिया में अस्थिरता का माहौल है और ग्लोबल सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हुई है, तब भी भारत तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।Delhi:

​पीएम मोदी ने कहा कि​”विश्व संकटों से घिरा हुआ है, सप्लाई चेन पूरी तरह डिस्टर्ब है… उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। निराशा फैलाने वाले तमाम प्रयासों को चीरकर देश ने 7.8% ग्रोथ हासिल किया है।”

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस आर्थिक गति को बनाए रखने के लिए देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने, स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल करने और ‘वेड इन इंडिया’ जैसे अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने विदेश ना जाने और सोना ना खरीदने की अपील भी दोहराई है।पीएम मोदी का संदेश है कि​”हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।”Delhi:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *