Crime News: चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, 4 अगस्त की रात घटना को दिया अंजाम

Crime News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के दौरान रात में ग्रेटर नोएडा में बस में सवार हुई 17 साल की एक लड़की के साथ कंडक्टर और ड्राइवर ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसे 40 किलोमीटर से ज्यादा दूर कश्मीरी गेट पर छोड़ दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।Crim

 2016 के निर्भया गैंग-रेप और मर्डर की याद दिलाने वाली ये घटना चार अगस्त की रात को हुई थी, लेकिन इसका पता अब चला है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली ये लड़की अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली और नोएडा सेक्टर 63 जाने वाली बस में बैठ गई, जहां उसका कजिन रहता है।Crime News:


11वीं क्लास की छात्रा ने पुलिस को बताया कि बारिश हो रही थी और वो गलती से रात करीब नौ बजे परी चौक पर उतर गई। तेज बारिश में खड़े होकर उसे एहसास हुआ कि वो अभी भी अपने कजिन के घर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। जब वो सवारी ढूंढ रही थी, तभी एक बस उसके पास आकर रुकी।

पुलिस के मुताबिक कंडक्टर ने कथित तौर पर उसे बताया कि वे नोएडा सेक्टर 63 जा रहे हैं और उसे वहीं उतार देंगे। उसकी बात पर भरोसा करके वह बस में चढ़ गई।
हालांकि, उस रात बस रेगुलर पैसेंजर सर्विस के तौर पर नहीं चल रही थी। ट्रैवल कंपनी और जांच करने वालों के मुताबिक तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मरम्मत के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वर्कशॉप ले जाया गया था।

दोनों आरोपियों ने शाम करीब पांच बजे वर्कशॉप से ​​बस ली और रात करीब नौ बजे अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने सूरजपुर से परी चौक की ओर, एडवांट इलाके और नोएडा सेक्टर 93 से होते हुए दिल्ली और कश्मीरी गेट की ओर सफर किया। लड़की को कश्मीरी गेट पर छोड़ दिया गया, जहां से वो ऑटो-रिक्शा लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची।

पुलिस ने बताया कि कानपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों- बस ड्राइवर कुलदीप (39) और कंडक्टर संदीप (26) को चार अगस्त को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में एक पार्किंग लॉट से गिरफ्तार किया गया।इस घटना के दौरान, कंडक्टर ने कथित तौर पर लड़की के साथ गलत व्यवहार किया और उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक दोनों लोगों ने धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वे उसे मार डालेंगे। बाद में लड़की की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *