IND vs AFG: इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय जमीन पर पहली बार टी20 इंटरनेशनल खेलेंगे, अगर वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेलने का मौका मिलता है तो वह इस रिकॉर्ड को ……..
Sports Desk: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मुकाबले दिल्ली में ही होंगे।
Read Also: Sports News: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी; रिंकू समेत 8 खिलाड़ी बाहर
इंग्लैंड में बना चुके हैं इतिहास, अब भारत में रिकॉर्ड की बारी
वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल और 99 दिन थी। इसके साथ ही वह भारत की पुरुष टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था।IND vs AFG
पीयूष चावला का रिकॉर्ड टूटने के करीब
अब वैभव के सामने भारतीय जमीन पर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम है। चावला ने 17 साल और 75 दिन की उम्र में मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। अगर वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेलने का मौका मिलता है तो वह इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।IND vs AFG
Read Also: Baba Vanga Prediction 2026: नेपाल में तबाही, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कितनी सच? जानिए 2026 में और क्या होगा
शानदार फॉर्म ने बढ़ाया प्लेइंग XI में आने का दावा
वैभव हाल के मुकाबलों में भी प्रभाव छोड़ चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.10 रहा और उन्हें सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता उन्हें लगातार बड़े स्तर पर आजमाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अंतिम प्लेइंग XI में उनका चयन टीम संयोजन पर निर्भर करेगा।IND vs AFG
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
IND vs AFG

