ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख चेहरा और मुख्य प्रवक्ता रहे सैयद आसिम वकार ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे है।ओवैसी
नई दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा झटका लगा है। AIMIM के मुख्य प्रवक्ता रहे सैयद आसिम वकार ने एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है । नई दिल्ली स्थित एआईसीसी (AICC) कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आसिम वकार ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है।इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे है । कांग्रेस में शामिल होने के बाद सैयद आसिम वकार ने बिना किसी पद या टिकट की लालसा जताए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना है।ओवैसी
Read Also: UP News: योगी सरकार ने दी लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, बढ़ा मानदेय और नौकरी से जुड़े नियम हुए सख्त
कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व, संविधान बचाओ आंदोलन और देश के युवाओं व छात्रों के मुद्दों पर की जा रही लड़ाई से प्रभावित होकर नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस मौके पर कहा कि ”एक मजबूत साथी की आज जॉइनिंग हुई है, जो हमेशा प्रखरता के साथ अपनी बात रखते हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन 2027 के विधानसभा चुनावों के
लिए मजबूती से तैयार हो रहा है और गांव-गांव तक पार्टी अपना परचम लहराएगी।” वहीं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आसिम वकार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ का कारवां लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कई और नेता भी कांग्रेस का दामन थामेंगे।ओवैसी
बहरहाल उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और बड़े नेताओं का पाला बदलना शुरू हो चुका है। सैयद आसिम वकार का कांग्रेस में आना विपक्षी खेमे की गोलबंदी और मुस्लिम मतदाताओं के समीकरण के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।ओवैसी
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitterओवैसी
