AMERICA: FBI के निदेशक काश पटेल ने कहा धोखाधड़ी में वांछित भारतीय मूल के मंजीत सिंह को अमेरिका लाने कोशिश जारी

AMERICA:

AMERICA: FBI के निदेशक काश पटेल ने बताया कि अमेरिकी सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपी और धोखाधड़ी करने वाले वांछित भारतीय मूल के व्यक्ति को भारत से अमेरिका लाने के प्रयास को तेज किया जा रहा है। मनजीत सिंह बेदी पर अमेरिकी सरकार के साथ छह लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप था, उसके सिर पर 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम था।AMERICA

पटेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बेदी को भारत में गिरफ्तार किया गया है और माना जाता है कि वो पिछले साल किसी समय वहां भाग गया था। एफबीआई उसे वापस अमेरिका लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।”एफबीआई के अनुसार, बेदी वॉशिंगटन के टैकोमा में किराने की एक छोटी सी दुकान चलाते थे और ‘सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम’ (एसएनएपी) के तहत ग्राहकों को खाने-पीने की चीजों के बजाय नकद देने के लिए उनके सरकारी बेनिफिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे।

Read Also: S Jaishankar: रूसी तेल खरीद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेल बंद करने से नहीं, कूटनीति से रुकेगा युद्ध

पटेल ने कहा, “तीन महीने पहले नई लिस्ट बनने के बाद से पकड़ा गया ये पांचवां सबसे ज्यादा कुख्यात धोखाधड़ी करने वाला शख्स है और ये विदेश में पकड़ा गया एक और बड़ा अपराधी है। अब तक पकड़े गए लोग कुल मिलाकर दो अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार थे और गिरफ्तारी से पहले वे सभी मिलाकर लगभग 4,000 दिनों तक फरार रहे।AMERICA

”पटेल ने बताया कि बेदी पर वायर फ्रॉड, एसएनएपी लाभ धोखाधड़ी सहित कई अन्य अपराधों के आरोप हैं।
एफबीआई ने गुरुवार को बताया कि बेदी ने हिस्सा लेने वालों को खाना बेचने के बजाय कथित तौर पर उनके इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर कार्ड का इस्तेमाल करके उन्हें कैश दिया और कमाई का आधा हिस्सा अपने पास रख लिया।AMERICA

Read Also: BOLLYWOOD: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने शादी और सेपरेशन पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर दिया बड़ा रिएक्शन

FBI ने दावा किया कि बेदी अमेरिकी नागरिक हैं, उन्होंने मार्च 2024 और जून 2025 के बीच अमेरिकी सरकार के साथ कम से कम छह लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। वायर फ्रॉड और एसएनएपी लाभ धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद बेदी को बिना गिरफ्तार हुए कोर्ट में पेश होने की इजाजत दी गई।AMERICA

उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और वॉशिंगटन राज्य में ही रहने का आदेश दिया गया। एफबीआई के मुताबिक बेदी गाड़ी चलाकर कनाडा बॉर्डर पार कर गए और फिर भारत भाग गए। निगरानी की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगने के बाद 21 मई को अमेरिकी जिला अदालत में बेदी के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *