आयुष्मान ने शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने मांगी मन्नत

Ayushmann khurrana movies, आयुष्मान ने शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने मांगी....

अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है। जिसको लेकर वह काफी सुर्ख़ियों में है। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। एन एक्शन हीरो फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना के फैंस भी काफी उत्साहित नज़र आ रहे है।

बता दें की इन दिनों आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ अजय अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे हैं। वहीं ‘एन एक्शन हीरो’ फिल्म का ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद ही दर्शकों में भी काफी जोश है और वो इसको देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो शाहरुख़ खान के बंगला मन्नत के सामने से गुजरे। उन्होंने गुजरते वक्त बंगले से मन्नत भी मांगी जिसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में वो अपनी गाड़ी में खड़े होकर मन्नत को देखते नज़र आ रहे हैं। और उनके चारो तरफ काफी भीड़ नज़र आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा है की ‘मन्नत से गुजर रहा था तो एक मन्नत मांग ली।

Read Also – Viral Video: लहंगा पहन महिला ने चलाया बुलेट, लोग हुए हैरान

इससे पहले आयुष्मान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गए थे जहां वो ‘रन फॉर सोल्जर्स’ इवेंट में शामिल हुए। यह से भी उन्होंने एक तस्वीर को इंस्टाग्राम के हैंडल पर शेयर किया था। जिसमें वो इंडियन आर्मी के साथ टैंक पर खड़े नज़र आ रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था की मई तो बीएस एक रील हीरो हूँ। असली एक्शन हीरो सशस्त्र बलों के बहादुर दिल हैं। हमेशा उनका कर्जदार रहूंगा और और अहमदाबाद में रन फर आवर सोल्जर्स मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना मेरे सम्मान की बात है।

उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। और उनकी फिल्म टएन एक्शन हीरोट का बेशब्री से इंतजार भी कर रहे है। बता दें की उनकी ये फिल्म 2 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है। जिसकी प्रमोशन में वो जोर शोर से लगे हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Ayushmann khurrana movies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *