UP: योगी सरकार का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय में ₹4 हजार की बढ़ोतरी… मिलेंगे ये फायदे

UP

UP: अयोध्या में सीएम योगी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मानदेय बढ़ाने के साथ ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज और स्मार्टफोन समेत कई सुविधाओं का ऐलान किया।

अयोध्‍या, यूपी:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8 हजार से बढ़ाकर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹4 हजार से बढ़ाकर ₹6 हजार प्रतिमाह किया जाएगा। यानी कार्यकर्ताओं को ₹4 हजार और सहायिकाओं को ₹2 हजार का फायदा मिलेगा।UP

Read Also: UP News: इस मामले में लखनऊ ने मार ली बाजी, नंबर-1 शहर इंदौर को पीछे छोड़ा…यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि

सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और उनके परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त साड़ी के लिए ₹500 की राशि और स्मार्टफोन की सुविधा देने की घोषणा हुई है।UP

Read Also: UP News: योगी सरकार ने दी लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, बढ़ा मानदेय और नौकरी से जुड़े नियम हुए सख्त

अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। सरकार के मुताबिक प्रदेश में करीब 2.91 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं

और सहायिकाओं को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।UP

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter UP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *