BRICS समिट : नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है, सुबह चार अहम द्विपक्षीय बैठकों के बाद शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी।
न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के साथ बैठक से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक होगी। सुबह 11:30 बजे पीएम मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Read Also: Haryana: PM मोदी के 25 साल के सफर पर प्रदेश में बड़ा अभियान, 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प’ की शुरुआत
इसके बाद BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम में होगा। दोपहर 2 बजे BRICS सदस्य देशों के नेताओं का आगमन होगा। 2:35 बजे ‘Inclusive Global Governance and Strengthening Multilateralism’ विषय पर बंद सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम 4:25 बजे नेता ‘Bharat Innovates Exhibition’ का दौरा करेंगे। इसके बाद 5:05 बजे फैमिली फोटो और 5:10 बजे संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। सम्मेलन के बीच सबसे ज्यादा नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक पर रहेगी। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में निर्धारित है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर इस बैठक पर दुनिया की नजर रहेगी।
Read Also: Bharat ने बढ़ाई परमाणु ताकत! 190 वॉरहेड का दावा, क्या है वो प्लान… थर-थर कांपेगा पाकिस्तान?
दिन का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में होने वाले गाला डिनर के साथ होगा। यह डिनर शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। 13 सितंबर को BRICS पार्टनर देशों और आमंत्रित देशों के नेताओं का कार्यक्रम होगा। सुबह 9:55 बजे नेताओं का आगमन, 10:35 बजे फैमिली फोटो और 10:50 बजे ‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth’ विषय पर खुला सत्र होगा। इस सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश और दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है। ऐसे में मोदी-शी मुलाकात के साथ BRICS का यह सम्मेलन भारत की कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

