Crime News: घर के बाहर महिला की जली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा शव

Crime News: केरलम में कोच्चि के पास के पेरुम्बावूर में सोमवार को एक घर के परिसर में 63 वर्षीय एक महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पेरुम्बावूर के पोप्पनी रोड निवासी निर्मला भाई के रूप में हुई है। उसने बताया कि निर्मला को उनके परिवार ने आखिरी बार रविवार रात को देखा था जब वह सो रही थीं।

Read Also- Crime News: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह जब वे अपने शयनकक्ष में नहीं थीं तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की और उन्हें घर के परिसर में उनका जला हुआ शव मिला। अधिकारियों ने बताया कि शव के पास से ज्वलनशील पदार्थ की एक बोतल भी बरामद की गई है।

Read Also- ब्रिक्स समिट के डिनर मेन्यू पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ‘80% मांसाहारी’ वाले बयान पर तरुण चुघ ने कसा तंज

पेरुम्बावूर पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने कहा कि ये पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई।उसने बताया कि शुरुआती जांच में घर में किसी के दाखिल होने का कोई संकेत नहीं मिला है।पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *