Retail Inflation August: आम जनता को नहीं मिली महंगाई से राहत, अगस्त में इस कारण 4.82 पर पहुंची खुदरा महंगाई

Delhi: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी सीपीआई आंकड़ों के अनुसार अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 5.95 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले माह में 5.52 प्रतिशत थी।

Read Also: POLITICS: सीपीआई (एम) नेता बेबी जॉन का 74 साल की उम्र में निधन

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति के पांच प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है, जिसके दूसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। Delhi:

Read Also: बंगाल में फिर गरमाई सियासत, TMC बागी नेता जगदीश बसुनिया बोले- NCPI के 17 सांसद BJP में होंगे शामिल

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच हाल ही में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखा था।सरकार ने आरबीआई को मुद्रास्फीति को दो से छह प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है।इस बीच, खाद्य, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं के दाम बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति भी अगस्त में बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 9.78 प्रतिशत थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *