Sports News: एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता एंसी सोजन ने अपने आभूषणों और हेयरस्टाइल को लेकर साइबर हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनका पहनावा और रूप-रंग व्यक्तिगत सहजता और आत्मविश्वास का मामला है। एशियाई खेलों में देश के लिए लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर बधाई वाली सोशल मीडिया पोस्ट के ‘कमेंट सेक्शन’ में एंसी की चोटी, आंखों के मेकअप और आभूषणों को लेकर टिप्पणियां सामने आई हैं।Sports News:
Read Also- UP: मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ हत्याकांड में आज आ सकता है अदालत का फैसला
एंसी ने इन हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां ‘‘बकवास’’ हैं और खेल से जुड़े लोग ऐसी टिप्पणियां नहीं करेंगे।उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘ये हमले फर्जी आईडी से किए जा रहे हैं। उनमें अपने खातों से ऐसी बातें कहने की हिम्मत नहीं है। एंसी ने कहा, ‘‘कितने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गले में चेन पहनकर प्रतिस्पर्धा करते हैं? इन लोगों को इतनी भी जानकारी नहीं है। Sports News:
उन्होंने कहा कि उन्होंने गले में हार पहनकर ही अंजू बॉबी जॉर्ज का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था और यह उनके आत्मविश्वास का हिस्सा था।उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने स्कूल के दिनों में चूड़ियां पहनकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करती थी। मुझे चूड़ियों की खनक सुनना अच्छा लगता था। मैंने पहले प्रतियोगिताओं के लिए अपने बाल कटवाए थे। अब यह मेरे लिए सुविधाजनक है। मैं इन सब चीजों से हतोत्साहित नहीं होऊंगी।’’
Sports News:
एंसी ने ये भी कहा कि उनकी आलोचना करने वाले लोगों को ये भी नहीं पता था कि उन्होंने किस स्पर्धा में पदक जीता है।उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप मेरी मेहनत का सम्मान नहीं कर सकते, तो कम से कम उसका अपमान मत कीजिए। किसी दूसरे देश में ऐसा नहीं होता।’Sports News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
