GMC Balayogi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बालयोगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। GMC Balayogi
Read Also: Mahanadi Reconciliation: महानदी पर सुलह का फॉर्मूला, CM साय बोले- समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बालयोगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जी.एम.सी. बालयोगी बारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे और तेरहवीं लोकसभा में भी पुनः लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। GMC Balayogi
बालयोगी का चित्र श्री हिम चटर्जी द्वारा बनाया गया था। यह चित्र संविधान सदन की बाहरी लॉबी में स्थापित है। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी, 2014 को इस चित्र का अनावरण किया था। GMC Balayogi
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
