Uttar Pradesh: हमीरपुर के जिलाधिकारी द्वारा एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किए जाने के दौरान स्कूली बच्चों के एक समूह ने उनका वाहन रोक लिया और उपयुक्त पठन-पाठन नहीं होने, छात्रों की पिटाई किए जाने और खराब गुणवत्ता वाले मध्याह्न भोजन की शिकायत की। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कुरारा क्षेत्र के अंतर्गत पतारा गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया।Uttar Pradesh
Read Also-GMC Balayogi: लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था की समीक्षा की तथा छात्रों से उनकी पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी जब निरीक्षण के बाद वहां से रवाना हो रहे थे, तभी बच्चों ने उनका वाहन रोक लिया और शिकायत की। स्कूली बच्चों ने आरोप लगाया कि स्कूल में छात्रों की पिटाई की जाती है और उपयुक्त पठन-पाठन नहीं हो रहा है।Uttar Pradesh
बच्चों ने स्कूल में परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मिल) की गुणवत्ता की भी शिकायत की। उन्होंने इस योजना के तहत परोसे जा रहे खराब गुणवत्ता के भोजन के बारे में भी शिकायत की और आरोप लगाया कि उन्हें दिए जाने वाले दूध में छाछ मिला दी जाती है।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’Uttar Pradesh
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
