Bollywood: बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; मुंबई लाकर होगी सर्जरी

Bollywood: काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गईं एक्ट्रेस फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, टीम ने बताया कि एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी चल रही है…

Entertainment Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। बाली में एक हादसे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नुसरत की टीम ने 2 अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है।Bollywood

डॉक्टरों की जांच के बाद नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करने का फैसला लिया गया है। उनकी टीम के मुताबिक, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी की जाएगी। टीम ने यह भी बताया कि चोट और सर्जरी के कारण नुसरत को आराम और रिकवरी के लिए समय देना होगा, जिससे आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स प्रभावित हो सकती हैं।Bollywood

नुसरत की टीम ने इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। टीम ने कहा है कि फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान उनके इलाज और सेहत पर है। साथ ही नुसरत के लिए चिंता जताने और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आभार भी जताया गया है। उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। हादसे की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *