Singapore में सीएम सैनी का निवेशकों को संदेश, बोले- हरियाणा में निवेश को आसान और तेज बनाने पर जोर

Singapore

Singapore- फायर साइड चैट में मुख्यमंत्री ने बताया- सिंगापुर से आने वाले निवेश प्रस्तावों के लिए बनाया Merlion Desk, इंसेंटिव देने की प्रक्रिया भी समयबद्ध

News Desk : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित फायर साइड चैट कार्यक्रम में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और सरकार की तैयारियों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर से आने वाले निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक समर्पित Merlion Desk बनाया है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर दौरे से पहले ही करीब 20 से 30 प्रमुख कंपनियों की पहचान की गई थी और हरियाणा के अधिकारियों ने कई संभावित निवेशकों के साथ ई-मीटिंग भी की। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जैसे ही कोई निवेश प्रस्ताव आता है, हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर उसे आगे बढ़ाने का काम करता है। इस यात्रा के दौरान भी कई कंपनियों की ओर से निवेश प्रस्ताव दिए गए हैं।Singapore 

Read Also: Singapore दौरे के दूसरे दिन सीएम सैनी का उद्योगपतियों से संवाद, हरियाणा में निवेश बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए हरियाणा में सिर्फ गुरुग्राम और एनसीआर ही विकल्प नहीं हैं। प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं, जहां जमीन, औद्योगिक ढांचे और भविष्य में विस्तार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेशकों को इंसेंटिव देने की प्रक्रिया को भी समयबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जून महीने में हरियाणा सरकार ने 10 नई पॉलिसी शुरू की हैं। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है, ताकि उन्हें अलग-अलग प्रक्रियाओं के लिए कम प्रयास करना पड़े। इंसेंटिव फ्रेमवर्क के तहत पात्र निवेश प्रोत्साहन का 50 प्रतिशत पहले 7 दिनों में और बाकी राशि 45 दिनों के भीतर देने का प्रावधान किया गया है।Singapore 

Read Also: Singapore में हरियाणा-छत्तीसगढ़ की अनूठी तस्वीर, एक मंच पर दिखे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमीन से जुड़ी सुविधाओं को लेकर भी सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने जमीन के मामले में एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट इंजन तैयार किया है। इसके तहत खास लैंड पार्सल की निवेश संबंधी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पास सही लोकेशन और मजबूत इकोसिस्टम है, जो निवेश के लिए प्रदेश को एक मजबूत विकल्प बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के अध्याय में हरियाणा एक मजबूत और भरोसेमंद पार्टनर बन सकता है। सरकार का फोकस निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने, समय कम करने और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने पर है।Singapore 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *