Singapore-SING Forum में बोले सीएम सैनी- हरियाणा को औद्योगिक शक्ति के साथ भारत की इनोवेशन कैपिटल बनाना लक्ष्य
News Desk : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री ने SING यानी Singapore India Network for Growth Forum के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति और अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भविष्य में हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ हरियाणा और सिंगापुर के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करना रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच निवेश, उद्योग और विकास से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।Singapore
Read Also: Singapore में हरियाणा-छत्तीसगढ़ की अनूठी तस्वीर, एक मंच पर दिखे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस आयोजन में अपने विचार रखने का अवसर देने के लिए सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दो ऐसी इकोनॉमी के बीच बातचीत का मंच है, जिनके बीच विश्वास, मित्रता और सहयोग का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में हरियाणा ने सिंगापुर की कंपनियों और संस्थाओं के साथ पांच बड़े एमओयू किए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा नॉर्थ इंडिया के बड़े कंजप्शन और मैन्युफैक्चरिंग मार्केट के बीच स्थित है। प्रदेश के पास बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और फ्रेट कनेक्टिविटी है, जो उद्योग और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध कराते हैं।Singapore
Read Also: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडाई वाइल्ड लाइफ रिजर्व का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम और उसके आसपास इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और मॉडर्न अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पार्टनरशिप की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने सिंगापुर की कंपनियों से हरियाणा में अपनी टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हरियाणा ने सिंगापुर बेस्ड ग्लोबल स्कूल ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके माध्यम से प्रदेश में वर्ल्ड क्लास K-12 एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां बिजनेस के साथ रोजगार और इनोवेशन के नए अवसर भी पैदा हों। इसी दिशा में हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं, बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।Singapore
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Singapore

