HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को सुनिश्चित किए कई वादे

HARYANA:

HARYANA: फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो इसके लिए हरियाणा सरकार ने मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही हरियाणा में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद और मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। HARYANA

Read Also-RIP Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

हरियाणा सरकार किसानों को बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित करेगी। इसका वादा भी  CM नायब ने किया है। बाजरे की सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी साथ ही खुले बाजार में ₹2,300 से अधिक भाव मिलने पर ₹2,900 MSP तक भावान्तर भरपाई भी की जाएगी। भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल का लाभ भी दिया जाएगा। बाजरे की खरीद निजी डीलरों के माध्यम से भी जारी की जाएगी। हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।HARYANA

Read Also-MEA India- ‘बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने फिर दोहराया अपना रुख

प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट भी देंगे। पिछले वर्ष की बची धान को लेकर राइस मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित की गई है। व्यापारियों की सुविधा के लिए ₹2,777 प्रति क्विंटल की राशि भी निर्धारित की गई है। कुल मिलाकर हरियाणा सरकार ने किसानों के हित के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। HARYANA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *