CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले, दिल्ली को दूसरे राज्यों से जोड़ने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अहम जगहों पर पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। विरोध प्रदर्शन चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोपों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बुलाया गया है।
READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजामों के तहत उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीमें संदिग्ध गाड़ियों की जांच कर रही हैं और जहां जरूरी हो, लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं।सुरक्षा कर्मचारी नोएडा से दिल्ली आने वाली बसों, टैक्सियों और निजी कारों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की कोशिश के तहत गाड़ियों की जांच की जा रही है।CJP Protest:
READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बॉर्डर पर RCC (रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट) बैरियर भी लगाए गए हैं।सूत्रों का कहना है कि पुलिस शुक्रवार रात करीब नौ बजे बॉर्डर को सील कर सकती है, हालांकि इस प्रस्तावित कदम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। नोएडा में कई सामाजिक संगठनों, किसान यूनियनों के सदस्यों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। CJP Protest:
नोएडा में किसानों के एक प्रभावशाली संगठन ‘भारतीय किसान परिषद’ के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने फोन पर पीटीआई वीडियो को बताया, “मेरे घर के अंदर और बाहर पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। मुझे बाहर जाने की इजाजत नहीं है। मेरे साथी, जो किसानों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हैं, उन्होंने भी मुझे बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही स्थिति है। मैं कल दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में साथी किसानों के साथ शामिल होना चाहता हूं।”इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। वरिष्ठ अधिकारियों को किए गए फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला। CJP Protest:
इस बीच, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरशन (NMRC) ने कहा है कि शनिवार को उसकी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी और वीकेंड के रेगुलर टाइम-टेबल का पालन किया जाएगा।NMRC के प्रवक्ता ने शुक्रवार को पीटीआई वीडियो को बताया, “नोएडा मेट्रो के संचालन में कोई बदलाव नहीं होगा।CJP Protest:
शनिवार को यात्री सेवाएं सामान्य शनिवार के शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी।” ये स्पष्टीकरण तब आया है जब राजधानी में विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क नोएडा तक भी फैला हुआ है। वहां कई स्टेशन हैं, जिनसे कनेक्टिविटी में संभावित रुकावट को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।NMRC, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो सेवाएं चलाता है। इसकी मेट्रो लाइन दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करती है।CJP Protest:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
