PM Modi Chennai Visit: PM मोदी का आज चेन्नई दौरा, 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM Modi Chennai Visit

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई का दौरा करेंगे, जहां वे 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक और वापस चेन्नई मेट्रो में यात्रा करेंगे और जलकंडेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वे शहर के जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह में भी शामिल होंगे। आईआईटी मद्रास में ब्रेन सेंटर का दौरा भी पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा है। उद्घाटन किए जाने वाली परियोजनाओं में चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का पूनामल्ली-वडापलानी स्ट्रेच शामिल है, जिसे 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। PM Modi Chennai Visit

Read Also: CJP Protests: जंतर-मंतर तक पहुंच न होने के कारण, दिल्ली की सड़कें CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग मंच बन गई

प्रधानमंत्री लगभग 3,700 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी एनएच-744 के 36 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। ये प्रोजेक्ट इस इलाके में प्रमुख तीर्थ, औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

वे एनएच-744ए के 30 किलोमीटर लंबे चार-लेन वाले मदुरै रिंग रोड सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। ये स्ट्रेच मदुरै के आसपास यातायात को बेहतर बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी एनएच-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर सेक्शन पर चार-लेन वाले तिरुवरुर बाईपास की आधारशिला रखेंगे। 750 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया जाएगा। PM Modi Chennai Visit

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *