CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी हुए रिहा, पुलिस ने ध्रुव राठी को जंतर मंतर से दूर रहने की…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगर वह (राठी) निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’CJP Protest:

Read Also: CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने बॉर्डर किए सील

ध्रुव राठी को शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक सख्ती के बीच की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

Read Also: CJP Protests: जंतर-मंतर तक पहुंच न होने के कारण, दिल्ली की सड़कें CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग मंच बन गई

प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे विपक्ष के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल हैं।

सीजेपी के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हवाई अड्डे से हिरासत में लेने के बाद एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों के संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *