Big News : मेरठ के अमित हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा

Big News

Big News : पति की हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की रची थी साजिश, मेरठ की अदालत ने 16 अक्टूबर को सुनाया फैसला

News Desk : उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने दोषी पत्नी रविता कश्यप और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को अमित की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का दोषी पाया गया था। यह मामला तब चर्चा में आया, जब अमित की मौत को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की गई थी।

Read Also: Varanasi House Collapse: वाराणसी में धमाके के बाद ढहा घर, दो बच्चों समेत एक महिला को बचाया गया

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अमित कश्यप की 13 अप्रैल 2025 को मेरठ के अकबरपुर सादात गांव स्थित घर में मौत हुई थी। शुरुआत में रविता ने दावा किया था कि उसके पति की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना सामने आया। जांच में आरोप लगा कि अमित की गला दबाकर हत्या की गई और शक से बचने के लिए उसके शव के नीचे जहरीला सांप छोड़ दिया गया था।

Read Also: Big News : ‘दंड भी धर्म है’, नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाते हुए कोर्ट ने क्यों किया महाभारत का जिक्र?

अदालत ने 7 अक्टूबर 2026 को रविता और अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया था और 16 अक्टूबर को सजा सुनाई। मामले की जांच में दोनों के बीच हुई फोन पर बातचीत और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका रही। इस फैसले के साथ मेरठ के चर्चित सांप कांड में सजा का ऐलान हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *