Stockholm स्थित इंडिया हाउस में सीएम नायब सिंह सैनी से मिला स्वीडिश सिख समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

Stockholm

Stockholm स्थित इंडिया हाउस में सीएम सैनी ने सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की, हरियाणा में निवेश और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा, पंजाब के युवाओं के विकास और नशे की समस्या खत्म करने पर भी दिया जोर….

न्‍यूज डेस्‍क : स्वीडन दौरे के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इंडिया हाउस में स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वीडन पहुंचने पर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जताई और हरियाणा में निवेश तथा रोजगार को बढ़ावा देने की पहल को सकारात्मक कदम बताया।Stockholm

Read Also: Haryana को स्वीडन से 4,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सिटी-टू-सिटी सहयोग

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हरियाणा निवेश और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने की जरूरत पर भी चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि पंजाब से नशे की समस्या खत्म करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए विकास, रोजगार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे।Stockholm

Read Also: Haryana में निवेश के लिए CM नायब सैनी का स्वीडिश कंपनियों को न्योता, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में शामिल होने की अपील

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे को देश और समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। सदस्यों के मुताबिक, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। बैठक में आर्थिक विकास, युवाओं के भविष्य और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया गया।Stockholm

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *