Parliament Monsoon Session : खरगे ने चौथी बार उठाई मांग, बोले- संविधान संशोधन विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराने की कोशिश न हो
News Desk : संसद के संभावित विशेष सत्र को लेकर जारी चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन के प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को लिखे पत्र में खरगे ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, लेकिन 64 दिन बीतने के बाद भी लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान नहीं हुआ है। उन्होंने इस स्थिति को अभूतपूर्व बताया।Parliament
Read Also: Big Update : आजम खान पर 416 करोड़ के कथित घपले में शिकंजा, दोष साबित हुआ तो हो सकती है उम्रकैद
खरगे ने पत्र में याद दिलाया कि उन्होंने 11 अप्रैल, 16 जुलाई और 27 अगस्त 2026 को भी सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी। उनके मुताबिक, 14 अप्रैल की शाम परिसीमन से जुड़े विधेयक सार्वजनिक किए गए और 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। हालांकि, 17 अप्रैल को संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। खरगे ने कहा कि नए प्रस्तावों को अंतिम रूप देने से पहले सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों को चर्चा का पर्याप्त समय मिलना चाहिए।Parliament
Read Also: Kiren Rijiju बोले, ‘दिमागी नक्सलियों और देशभक्त भारतीयों के बीच खिंच गई है जंग की लकीर’
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से अपील की कि व्यापक प्रभाव वाले संविधान संशोधन विधेयक को जल्दबाजी में संसद से पारित कराने की कोशिश न की जाए। परिसीमन का मुद्दा लोकसभा में राज्यों के प्रतिनिधित्व और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं से जुड़ा है, इसलिए इस पर व्यापक विचार-विमर्श जरूरी है। फिलहाल, खरगे के पत्र के बाद सरकार की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी। हालांकि, संसद के विशेष सत्र को लेकर चर्चाओं के बीच पत्र सामने आया है, लेकिन इससे विशेष सत्र बुलाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती।Parliament
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterParliament

