Durga Puja Tragedy: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, पंडाल गिरने से मची भगदड़, 19 मौत, कई घायल

Durga Puja Tragedy

Durga Puja Tragedy: दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटना के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, CM शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

हादसे के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं, जबकि पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों का हाल जानने CM शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे। Durga Puja Tragedy

Read Also: Jantar Mantar: HPEC ने लॉन्च किया नया पोर्टल, पीड़ित और गवाह दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

पुलिस ने जानकारी दी कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 7.40 बजे बारिश और भारी भीड़ के चलते पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ हुई जिसके बाद पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, प्रशासन के निर्देश पर ताला प्रतॉय पंडाल को भी बंद कर दिया गया है ।

CM शुभेंदु अधिकारी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुई इस घटना में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं, जिनमें एक या दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, क्लब की ओर से माइक की गई घोषणा के बाद भगदड़ या दम घुटने जैसी स्थिति बनी। फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा होना है। Durga Puja Tragedy

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Read Also: Census : जनगणना 2027 पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता की घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। PMO की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि इस घटना से बेहद दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। Durga Puja Tragedy

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को PM PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

​Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *