Kutch: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक की पिकअप ट्रक से भिड़ंत में सात श्रमिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के तीन बजे से चार बजे के बीच खावड़ा के पास रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के भीतर हुआ। Kutch:
READ ALSO- Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
खावड़ा थाने के उप-निरीक्षक एम. बी. चावड़ा ने कहा, ‘‘विपरीत दिशाओं से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो कैंपर (पिकअप ट्रक) की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।’Kutch:
’अधिकारी ने बताया कि हादसे के सभी पीड़ित पिकअप ट्रक में सवार थे।उन्होंने कहा, ‘‘क्षतिग्रस्त बोलेरो कैंपर में सात श्रमिक फंस गए थे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।Kutch:
READ ALSO- PM MODI: ‘साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक, डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए वैश्विक व्यवस्था की जरूरत’
हालांकि, सभी सात श्रमिकों की मौत हो गई। 20 से अधिक घायल श्रमिकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस इस विशाल स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र में हुए हादसे के लिए संभावित लापरवाही के पहलू की भी जांच कर रही है।Kutch:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
