Video : फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले अमृतसर के दरबार साहिब पहुंचीं दोनों सितारे, अरदास के दौरान सारा का भावुक वीडियो चर्चा में………
News Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आयुष्मान खुराना दशहरे के मौके पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां दोनों ने माथा टेका और अरदास की। इस दौरान सारा अली खान भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू निकलते दिखाई दिए। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि, सारा के भावुक होने की असली वजह सामने नहीं आई है।Video
Read Also: Actor धनुष की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, विजय की TVK ने किया स्वागत
सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल से आयुष्मान खुराना के साथ एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में दोनों सफेद कपड़ों में नजर आए और सारा ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए अपने प्रशंसकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। सारा ने सभी के लिए प्यार, खुशियों और अच्छी किस्मत की कामना की। अरदास के दौरान उनके भावुक होने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशंसक भी इस पल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।Video
Read Also: OTT पर आ रही हॉरर फिल्म ऑब्सेशन, 30 अक्टूबर से होगी स्ट्रीमिंग
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसे 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है। पहले फिल्म की रिलीज तारीख 9 अक्टूबर बताई गई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता के बीच दोनों कलाकारों की गोल्डन टेंपल यात्रा भी सुर्खियों में है।Video
