Bollywood: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

Mumbai: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 18 अक्टूबर की शाम जुहू इलाके में बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे।Mumbai:

Read Also:BJP ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, सत्ता परिवर्तन की साजिश’ पर साधा निशाना , राहुल गांधी को ‘गद्दार’ बताया

पुलिस ने बताया कि इस घटना में उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा के ड्राइवर को चोटें आईं। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिमी उपनगर के जुहू पुलिस थाना क्षेत्र के पुष्पा पार्क के पास हुई और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। Mumbai:

Read Also: Crime News: रात में रोने पर आठ माह की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने आगे बताया, ” टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और गोलीबारी में उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उनके ड्राइवर, जिनकी पहचान फिरदौस के रूप में हुई है, और ऑटो रिक्शा के दूसरे ड्राइवर, जिनकी पहचान केवल चौहान के रूप में हुई है, वे गोलीबारी में घायल हुए”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *