Crime News: रात में रोने पर आठ माह की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: केरलम के पत्तनमथिट्ठा जिले में आठ महीने की बच्ची के रात में रोने से नाराज होकर एक व्यक्ति द्वारा उसकी कथित तौर पर हत्या किए जाने के करीब तीन साल बाद पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की अगस्त 2023 में की गई हत्या के आरोप में उसकी मां मंजू (38) को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तिरुवल्ला के पुलिस उपाधीक्षक पी. आर. संतोष के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने लंबी जांच के बाद मंजू को गिरफ्तार किया।

READ ALSO- पंजाब विधानसभा सत्र 9 मिनट के भीतर स्थगित, प्रताप सिंह बाजवा ने मांगा मान सरकार का इस्तीफा

बच्ची का शव 12 अगस्त 2023 को शाम करीब छह बजे पुलिकीझ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वलंजावट्टम में घास से ढके एक दलदली इलाके में मिला था।पुलिस के अनुसार, 2023 में अपने पति एसाक्की से विवाद होने के बाद मंजू अपनी नवजात बेटी को लेकर अलप्पुझा चली गई थी। उसने बताया कि जब वह कलारकोड में एक दुकान पर बैठी थी तब शिवन नाम का एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने मां-बेटी की देखभाल करने की पेशकश की। पुलिस के अनुसार, शिवन खानाबदोश है। इसके बाद मंजू शिवन के साथ चंगनासेरी चली गई, जहां वे बच्ची के साथ एक दुकान के बरामदे में रहने लगे।Crime News:

READ ALSO- Chandigarh: बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी हरियाणा सरकार, HERC के फैसले को APTEL में देगी चुनौती

पुलिस के अनुसार, अगस्त 2023 की एक रात बच्ची रोने लगी और इससे नाराज शिवन ने बच्ची का कथित तौर पर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए शिवन और मंजू ने शिवन के छोटे भाई शक्ति को बुलाया।उसने बताया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर शक्ति द्वारा लाए गए स्कूटर पर बच्ची का शव ले गए और उसे वलंजावट्टम के दलदली इलाके में फेंककर वहां से चले गए।ये मामला तब सामने आया जब मंजू बच्ची के बिना पलक्कड़ स्थित अपनी कॉलोनी लौट आई।Crime News:

मंजू मीनाक्षीपुरम थाना क्षेत्र में मीनकारा बांध के पास स्थित चेम्मनातोडु अनुसूचित जनजाति कॉलोनी की निवासी है।वे वहां ‘कॉलोनी प्रमोटर’ के तौर पर भी काम करती थी। जब स्थानीय ‘कॉलोनी प्रमोटर’ ने मंजू से बच्ची के बारे में पूछा, तो वे कथित तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद प्रमोटर ने मीनाक्षीपुरम पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस ने मंजू से पूछताछ की, जिसके बाद कथित हत्या का खुलासा हुआ।मीनाक्षीपुरम थाने में पूछताछ के दौरान मंजू ने अपना अपराध कथित तौर पर कबूल कर लिया।Crime News:

बाद में पुलिस की एक विशेष टीम ने मंजू को हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिकीझ थाने ले गई।पुलिस ने बताया कि पत्तनमथिट्ठा के जिला पुलिस प्रमुख आर. आनंद के निर्देश पर मामले के पहले और दूसरे आरोपी क्रमशः शिवन और शक्ति की तलाश तेज कर दी गई है।तीसरी आरोपी मंजू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *