Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता

Delhi:

Delhi: नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई और रक्षा, अंतरिक्ष तथा परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। पीएम मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क  के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई।Delhi: 

Read Also: Bollywood: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की बढ़ाई सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का गर्मजोशी से स्वागत किया। टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं और उनके साथ लगभग 100 पोलिश कंपनियों का बड़ा बिजनेस डेलिगेशन भी आया है।

दोनों नेताओं ने 2024 में मोदी की वारसॉ यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में संबंधों ने नई गति पकड़ी है। उन्होंने पोलिश कंपनियों को रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत के साथ सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए आमंत्रित किया।Delhi: 

Read Also: सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर मनोज झा ने सरकार को घेरा, बोले- जंतर-मंतर क्यों छीना ?

पीएम मोदी ने कहा, “आज हमने रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा में संबंधों को गहरा करने पर सहमति जताई है। हम पोलैंड की कंपनियों को इन रणनीतिक क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं।इसके अलावा, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में यह व्यापार लगभग 6.3 से 6.4 बिलियन डॉलर के आसपास है। भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से इन अवसरों के और बढ़ने की उम्मीद जताई गई। भारत-पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज स्थापित करने और युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी हैकाथॉन आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताया और कहा कि “आप जैसे शक्तिशाली देश के नेता हम सभी के लिए आशा की किरण हैं। मुझे गर्व है कि मैं आपको अपना दोस्त कह सकता हूँ।” टस्क ने पोलैंड के ड्रोन की उपयोगिता का भी जिक्र किया।प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जामनगर और कोल्हापुर के शाही परिवारों द्वारा पोलिश बच्चों और परिवारों को शरण देने का उल्लेख किया, जिन्हें “गुड महाराजा” के नाम से याद किया जाता है।

वैश्विक मुद्दों पर बातचीत में मोदी ने कहा कि यूक्रेन या पश्चिम एशिया, भारत शांति के हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा। दोनों देशों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और वैश्विक संस्थानों में सुधार पर भी चर्चा की।वही विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी वेस्ट सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को काफ़ी रफ़्तार मिली है।बहरहाल इस वार्ता से भारत-पोलैंड संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है, खासकर व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में। अब पीएम टस्क कल बेंगलुरु में आईटी और स्पेस सेक्टर के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *