Hubballi: कर्नाटक के हुबली में दर्दनाक हादसा, चाइनीज मांझा की चपेट में आने से महिला की मौत

Hubballi:

Hubballi: कर्नाटक के हुबली शहर में दोपहिया वाहन से जा रही 38 वर्षीय महिला की गर्दन में चीनी मांझा कथित तौर पर उलझ गया और उससे गला कटने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान विद्या मंजूनाथ गौडर के रूप में हुई है। वह हुब्बली के पुराने इलाके में भारत नगर की निवासी थीं। पुलिस के अनुसार, वह एक अस्पताल में प्रयोगशाला तकनीशियन के रूप में काम करती थीं। Hubballi:

READ ALSO- Vice President: “कानून का अंतिम उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए न्यायपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है”: उपराष्ट्रपति

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को कारवार रोड पर शिवशंकर कॉलोनी के पास पुराने हुबली पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई, जब विद्या काम पर जा रही थीं।पुलिस के अनुसार, मांझा कथित तौर पर उनकी गर्दन में उलझ गया, जिससे दोपहिया वाहन पर उनका नियंत्रण छूट गया और वह सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

READ ALSO- Vice President: “कानून का अंतिम उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए न्यायपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है”: उपराष्ट्रपति

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त बोरासे भूषण गुलाबराव ने कहा कि शहर में प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने वालों की पहचान करने और उसे जब्त करने के लिए सभी पुलिस थानों में टीम गठित की गई हैं।उन्होंने कहा कि इस खतरनाक धागे को बेचने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। इसके इस्तेमाल करते पाए जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे विद्यार्थी हों या वयस्क।Hubballi:

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नाबालिगों के मामले में सार्वजनिक जीवन को खतरे में डालने के आरोप में उनके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जाएगी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से चीनी मांझे का इस्तेमाल न करने और इसके बजाय पतंग की सामान्य डोर का उपयोग करने की अपील की थी।Hubballi:

गुलाबराव ने लोगों से अपील की कि वे खतरनाक धागे का इस्तेमाल करने वालों के बारे में पुलिस के सोशल मीडिया माध्यमों पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम तुरंत कार्रवाई करेंगी और मांझे को जब्त कर लेंगी।उन्होंने कहा, ‘‘आपके मनोरंजन से किसी दूसरे की जान नहीं जानी चाहिए। जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं।’’इस बीच, जिस अस्पताल में महिला काम करती थीं, वहां के डॉक्टरों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *