Bollywood: निर्माताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि अभिनेता हर्षवर्धन राणे की अगली फीचर फिल्म “सिला” 5 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये कश्मीर और वियतनाम की पृष्ठभूमि पर आधारित प्यार और बदले की कहानी है। जी स्टूडियोज ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं और इसमें ‘द डिप्लोमैट’ फेम सादिया खतीब भी नजर आएंगी।Bollywood:
रोमांस, रहस्य और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे ‘विराट’ का किरदार निभा रहे हैं। विराट प्यार में डूबा एक ऐसा इंसान है, जिसकी जिंदगी में हालात अचानक कुछ ऐसे मोड़ लेते हैं कि उसे अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़नी पड़ती है।सनम तेरी कसम’, ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी फिल्मों के कलाकार हर्षवर्धन राणे ने कहा कि ‘सिला’ पर काम करना उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण, लेकिन रोमांचक अनुभवों में से एक था। Bollywood:
READ ALSO- Haryana-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड दिवाली मेले का किया उद्घाटन
उन्होंने एक बयान में कहा, “फिल्म के एक्शन, लोकेशन और भावनाओं की गहराई ने मुझसे शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तरों पर काफी मेहनत करवाई। इस कहानी की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो यह थी कि तमाम एक्शन और रोमांच के बीच ये इस बारे में है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किस हद तक जा सकते हैं जो आपके लिए सब कुछ है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक बड़े पर्दे पर मेरा ये रूप देख सकेंगे।” Bollywood:
‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले कुमार ने कहा कि उनकी टीम एक ऐसी कहानी पेश करना चाहती थी, जिसमें रोमांस, एक्शन, रहस्य और रोमांच का मेल हो और साथ ही उसकी भावनात्मक गहराई भी बनी रहे।निर्देशक ने कहा, ” ‘सिला’ के जरिए हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाए, जहां रोमांस, एक्शन, रहस्य और एडवेंचर एक अनोखे अंदाज में एक साथ देखने को मिलें। Bollywood:
उमंग कुमार ने बताया कि राणे अपने किरदार में गहराई और शारीरिक ऊर्जा लाते हैं, जबकि खतीब अपने रोल को मजबूती और गंभीरता प्रदान करती हैं। इस फिल्म को जी स्टूडियोज ने पेश किया है। इसके निर्माता जी स्टूडियोज, उमंग कुमार, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह और वनिता गरुड़ कुमार हैं, जबकि हेमंत तिवारी इसके सह-निर्माता हैं।Bollywood
