Tiger Shroff पर हमले की साजिश में इंदौर कनेक्शन, सोनीपत का इंजीनियर हिरासत में

Tiger Shroff

Tiger Shroff- मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में की कार्रवाई, शूटरों को कथित लॉजिस्टिक मदद देने के आरोपों की जांच….

News Desk : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की कथित साजिश के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर से इंजीनियर प्रांजल को हिरासत में लिया है। प्रांजल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से परदेशीपुरा इलाके में यह कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को संदेह है कि प्रांजल ने कथित तौर पर शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब मामले में उसकी भूमिका और आरोपियों के साथ उसके संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।Tiger Shroff

READ ALSO-‘UP में उत्तराखंडी सबसे बड़े घुसपैठिए’, अखिलेश के बयान पर भड़के CM धामी, रामपुर तिराहा गोलीकांड की दिलाई याद

जानकारी के मुताबिक, प्रांजल के भाई का पहले सोनीपत में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने आगे के उपचार और रोबोटिक सर्जरी के लिए उसे इंदौर रेफर किया था। इसके बाद से उसका भाई पिछले करीब पांच महीनों से इंदौर में इलाज करा रहा था। बताया गया है कि प्रांजल पांच दिन पहले अपने भाई से मिलने इंदौर पहुंचा था। इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन इंदौर में मिली। इसके बाद टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय क्राइम ब्रांच के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया।Tiger Shroff

READ ALSO-Rahul Gandhi से कांग्रेस की महारैली टालने की मांग, CTI ने जताई 10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका

इस मामले में मुंबई पुलिस और एसटीएफ अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इनमें सात आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित साजिश में प्रांजल की क्या भूमिका थी, क्या उसने शूटरों को किसी तरह की मदद दी थी और हथियारों की व्यवस्था से उसका कोई संबंध था या नहीं। पुलिस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, प्रांजल की कथित भूमिका जांच के अधीन है।Tiger Shroff

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterTiger Shroff

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *