Tiger Shroff- मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में की कार्रवाई, शूटरों को कथित लॉजिस्टिक मदद देने के आरोपों की जांच….
News Desk : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की कथित साजिश के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर से इंजीनियर प्रांजल को हिरासत में लिया है। प्रांजल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से परदेशीपुरा इलाके में यह कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को संदेह है कि प्रांजल ने कथित तौर पर शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब मामले में उसकी भूमिका और आरोपियों के साथ उसके संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।Tiger Shroff
जानकारी के मुताबिक, प्रांजल के भाई का पहले सोनीपत में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने आगे के उपचार और रोबोटिक सर्जरी के लिए उसे इंदौर रेफर किया था। इसके बाद से उसका भाई पिछले करीब पांच महीनों से इंदौर में इलाज करा रहा था। बताया गया है कि प्रांजल पांच दिन पहले अपने भाई से मिलने इंदौर पहुंचा था। इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन इंदौर में मिली। इसके बाद टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय क्राइम ब्रांच के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया।Tiger Shroff
इस मामले में मुंबई पुलिस और एसटीएफ अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इनमें सात आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित साजिश में प्रांजल की क्या भूमिका थी, क्या उसने शूटरों को किसी तरह की मदद दी थी और हथियारों की व्यवस्था से उसका कोई संबंध था या नहीं। पुलिस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, प्रांजल की कथित भूमिका जांच के अधीन है।Tiger Shroff
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterTiger Shroff

