Bihar MLC चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाने और जन सुराज उम्मीदवार का समर्थन करने पर कार्रवाई, JDU ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की बात कही….
News Desk : बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनकी पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई की गई है और उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर उन्हें भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। यह कदम बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने के बाद उठाया गया। JDU ने यह भी कहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से अनंत सिंह को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की सिफारिश करेगी।Bihar
READ ALSO- Rahul Gandhi की ‘महारैली’ पर CM नायब सैनी के सवाल, बताएं- 1 नवंबर का ही दिन क्यों चुना?Bihar
पार्टी ने निष्कासन के पीछे कई कारण बताए हैं। इनमें पार्टी के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कथित तौर पर अनुचित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना तथा विधान परिषद चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ दूसरी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करना शामिल है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में नीलम देवी के खिलाफ भी दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई 23 अक्टूबर को हुए विधान परिषद चुनाव के मतदान के बाद की गई।Bihar
READ ALSO- Rahul Gandhi से कांग्रेस की महारैली टालने की मांग, CTI ने जताई 10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंकाBihar
मतदान के दिन भी अनंत सिंह के बागी तेवर सामने आए थे। अपने समर्थक छोटू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने JDU और पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार पर निशाना साधा था। अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके समर्थक के साथ अत्याचार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि नीरज कुमार के पिछले चुनावों में उन्होंने उनका विरोध किया था, लेकिन पार्टी ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पार्टी ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाया है। हालांकि, विधायक के रूप में अनंत सिंह की अयोग्यता पर अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में होगा।Bihar
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

